जीवनवृत
जन्म मेरठ के एक कुलीन सम्भ्रांत परिवार में स्व0 श्री धनपतराय अग्रवाल, पिता एवं मृदुभाषणी धर्म परायणता, ग्रहणी श्रीमती सन्तोषरानी, माता के यहॉ हुआ। जन्म के समय परिवार में हर्षोंल्लास मय वातावरण रहा। परन्तु मेरी अल्प आयु मात्र 18 साल की अवस्था में ही लम्बी बीमारी के कारण पिता जी का निधन हो गया।
Vineet Agarwal Sharda
व्यवसाय
व्यवसाय में कुशल संचालन, कठोर, परिश्रम, लगन एवं निष्ठा सें व्यापार में निरन्तर उन्नति एवं सफलता प्राप्त होती रही, जिसके परिणाम स्वरुप विभिन्न व्यापारिक संस्थानों का गठन किया जो सुचारु रुप सें गतिशील हैं। व्यवसाय के कुशल संचालन, मधुर व्यवहार, ईमानदारी उत्पाद की गुणवत्ता में एकरुपता के आधार सें हमारे उत्पाद अद्वितीय श्रेणी में गिने जाते हैं तथा वर्तमान में समस्त भारत में उत्पाद की मांग निरन्तर बढ. रही हैं जिसके परिणाम स्वरुप हम उक्त संस्थानों को आधुनिकतम रूप में विकसित कर भविष्य में और अधिक गतिशील बनाने हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं और वस्त्र निर्यात के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं। व्यवसाय के साथ-साथ बाल्यकाल सें ही समाज के शोषित वर्ग एवं समाज कल्याण के कार्यो के प्रति प्रबल निष्ठा रही हैं और बचपन सें ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं समाज सें जुडाव रहा हैं। परिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुयें आज परिवार को आधुनिक सुविधा, सम्पन्न आवास एवं वाहन श्रंखला उपलब्ध हैं। सभी छोटे भाई-बहनों का विवाहसंम्भ्रांत परिवारों में सम्पन्न हुआ हैं।
आदर्श
राजनीति में आदर्श पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी हैं।

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उक्त पार्टी में पिछले 19 वर्षो से कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में तन,मन, धन से क्रियाशील हूॅ। पार्टी केे द्वारा मुझे निम्नांकित दायित्व सौंपे गये जिनका संचालन मैंने अपनी अपूर्व निष्ठा एवं लगन से सम्पन्न किया।
 
 
क्रंमाक अवधि पार्टी का नाम पद
1 2013-से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश् प्रदेश संयोजक (अध्यक्ष)
2 2010-2013 भाजपा लघु व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश् प्रदेश संयोजक (अध्यक्ष)
3 2005-2007 भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश् प्रदेश मंत्री
4 2000-2004 भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश् मेरठ महानगर/जिलाध्यक्ष
5 1998-1999 भाजपा महानगर, व्यापार प्रकोष्ठ, मेरठ उपाध्यक्ष
6 1997-1998 भाजपा महानगर, व्यापार प्रकोष्ठ, मेरठ कार्याकारिणी सदस्य
 
 
     
   
  सम्पादित कार्य  
 
मेरे अध्यक्ष पद के काल में पश्चिमी उ0प्र0 एवं ब्रज मंडल की मेरठ में सर्वप्रथम व्यापारिक महापंचायत दिनांक 16.09.2001 को तत्कालिन मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सानिध्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इसके अतिरिक्त व्यापारियों का विराट सम्मेलन दिनांक 10.11.2002 को माननीय श्री राजेश अग्रवा(व्यापार-कर एवं निबन्धन मंत्री, उ0प्र0) एवं माननीय डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी (पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री उ0प्र0) के सानिध्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भाजपा द्वारा आयोजित गांव की ओर चलो, साक्षरता, पोलियों निवारण, गुजरात पीडि़तों के लिये सहायता कोष एकत्र करने सदस्यता अभियानों आदि में मेरे द्वारा सक्रिय योगदान किया गया ह
 
  श्री विनय कटियार जी, प्रान्तीय भा0ज0पा0 अध्यक्ष जी उ0प्र0 के सानिध्य में
23.05.2002 से ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर से आरम्भ होकर दिनांक 01.06.2002 को इटावा में सम्पन्न जागरण यात्रा में सक्रिय सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त पार्टी के अन्य अभियानो में भी अपना पूर्ण सहयोग और योगदान करने हेतु सदैव तत्पर रहा हू और भविष्य में भी रहूगा।
भा0ज0पा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजनाथ सिंह जी की उडी़सा से अप्रेल 2006 की यात्रा में शामिल होकर योगदान दिया तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय कटियार जी की उ0प्र0 यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान किया।
भा0ज0पा0 व्यापार प्रकोष्ठ के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री रविकान्त गर्ग जीे की अध्यक्षता में मेरठ में व्यापारी सम्मेलन कराया।
 
   
  अन्य गतिविधियाँ  
 
झारखण्ड वैश्य महासभा के साथ 2005 के झारखण्ड विधान सभा में पार्टी में पार्टी के लिये कार्य किया। शंकराचार्य जी की गिरफ्तारी के विरोध में धरनें-प्रदर्शन किये। भूख हड़ताल पर बैठे व उनकी गिरफ्तारी के विरोध में जेल भी गयें जिसकी आज भी अदालती कार्यवाही चल रही हैं। व्यापारियों एवं जनमानस की समस्याओं को सुलझाने हेतु उ0प्र0 की सपा सरकार एवं केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किये तथा इस मामले में पुलिस के साथ नोंक-झोंक भी हुई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में 4-5 दिन रामपुर में रहे व आन्दोलनों में सक्रिय भाग लिया।
 
  वैट के विरोध में व्यापारी समाज में जागरण करने हेतु इसकी शवयात्रा निकाली एवं बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, स्कूटर रैली, मशाल जुलूस, भूख-हडताल आदि अनेकों प्रकार के व्यापारी आन्दोलन किये जिसके परिणामस्वरूप सरकार को झुकना पड़ा और वैट लागू करने के निर्णय को वापिस लेना पड़ा। वैश्य समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने हेतु 15 वर्षो से 400-500 बच्चों का सम्मान करतें हैं एवं मेधावीे छात्रों में मेरे द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती हैं। इसी वर्ष 469 बच्चों का सम्मान एवं 10 बच्चों को छात्रवृति प्रदान की गयी।
व्यापारी हित में मेरठ में विशाल व्यापारी सम्मेलन किया जिसमें हजारों की संख्या में सम्मानित व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहाँ पर बुजुर्ग व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहाँ पर बुजुर्ग व्यापारियों का मंच पर भामाशाह शिरोमणी सम्मान भी किया गया।
रविवार 24 दिसम्बर 2006 को लखनऊ में परिवर्तन महारैली के वास्ते सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर , मवाना, बिजनौर, गाजियाबाद, दादरी, नोयडा, हापुड, गुलावठी, बुलन्दशहर, बागपत, बड़ौत एवं मेरठ में व्यापार प्रकोष्ठ की विभिन्न स्थलों पर जाकर बैठकें ली। हर जिले सें व्यापारियों ने भारी संख्या में लखनऊ महारैली में हिस्सा लिया।
हाल ही के निकाय चुनाव में मेरठ में पुरजोर तरीके सें भाग लिया। शास्त्रीनगर मंडल की मुझें जवाबदारी दी गयी जिसके लियें मैंने तन-मन-धन सें पूर्ण सहयोग दिया। वैश्यों को एकजुट करतें हुए पूर्ण समथ्‍रन दिलाया जिसमें 5 सभासद शास्त्रीनगर मंडल सें विजयी रहें एवं महापौर को अकेले शास्त्रीनगर मंडल से लगभग 75 हजार मत प्राप्त हुए जिससे मेरठ में महापौर को ऎतिहासिक विजय प्राप्त हुई।
10 अप्रेल 2006 को मेरठ के भीषण अग्निकांड (विक्टोरिया पार्क) में लोगों को बचाने में विशेष भूमिका निभाई जिसके कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मेरे उपर झूठा मुकदमा भी दायर कराया गया।
माननीय श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा मेरठ के विक्टोरिया पार्क का नाम वर्ष 2001 में बदलकर भामाशाह पार्क रखा गया था। 16 दिसम्बर 2006 को उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा भामाशाह पार्क का नाम बदलकर क्रान्ति पार्क कर दिया गया उसके लिये पुरजोर विरोध मैंने अपने साथियों के साथ किया।
राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र, भरतपुर के द्वारा मैंने सरसों का केन्द्र खोलने की मांग रखी। वैज्ञानिकों एवं अनुसंधान केन्द्र के डायरेक्टर्स की मेरठ में बैठक बुलायी गयी तथा मेरे प्रयासों सें मेरठ में सरसों का केन्द्र खोलने की मांग पूरी हुई।
मेरठ कैन्ट विधानसभा चुनाव के लिये पूरी मेहनत व लगन से कार्य किया। शास्त्रीनगर मण्डल का उत्तरदायित्व संभाला। सबसे अधिक मत एवं विजय शास्त्रीनगर मण्डल से ही प्राप्त हुई।
वैश्य समाज के राष्ट्रीय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ,वैश्य समाज में अपनी मजबूत पकड़ बनायी। पश्चिमी उ0प्र0 में विशेष ध्यान के साथ, वैश्य समाज की हर एक समस्या को अपनी समस्या समझा।
बसपा सरकार ने उ0प्र0 में वैट लगाया तो वैट के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी।
दिनांक 08.04.2008 को मेरठ के क्रिकेटर प्रवीन कुमार को अपनी मिल की बनी बैडशीट,पर्दे व सोफे के कपडे़ आजीवन देने की घोषणा व 10 हजार से ज्यादा जनता के सम्मुख प्रवीन कुमार का अभिनन्दन समारोह किया।
दिनांक 31.03.2008 को पावर कार्पोरेशन जबलपुर, मध्यप्रदेश की गलती से हाईटेंशन की पावर से टकराकर अपने हाथ-पैर गंवा बैठे तत्पश्चात गैंगरीन से पीडित 8 वर्षीय बालक अनिकेत के लिए तीन दिन बाजारों में घुमकर रू0 1,10,000/- की रकम जुटाकर उसकी माताजी को समर्पित की ।
मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति शब्बीर द्वारा हिन्दु लड़कियों (प्रतिभा चौधरी, भावना चौधरी) पर तेजाब फेंकने से उनका शरीर झुलस गया था, उनके लिए संघर्ष किया। लड़कियों के इलाज के लिये प्रशासन से धन दिलवाया तथा स्वंय इलाज हेतु धन दिया। शब्बीर को सजा दिलवाने में अहम भूमिका अदा की। इस प्रकार सबकें दु:ख्-दर्द में साथ रहकर भाजपा की छवि को निखारने का प्रयास किया।
विगत विधानसभा चुनाव में कैन्ट विधानसभा हेतु टिकट मागा। पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर कैंट विधानसभा प्रत्याशी श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल जी के लिये पूरे क्षेत्र में कार्य किया तथा जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शहर विधानसभा के प्रत्याशी डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के लिये भी वैश्य समाज में कार्य किया।
 
   
  समाजिक कार्य  
 
समाज के दुर्बल वर्ग के प्रति सहानुभूति स्वरूप कन्याओं के विवाह, आवश्यक गृह सामग्री सहित सम्पन्न कराये गये। विगत तीन वर्षोे से शीतकाल में अपाहिज एवं निराश्रितों को औषधि एवं शीतलहर के दौरान निज स्वास्थ्य की अवेहलना कर नगर एवं छावनी, मेरठ क्षेत्र में रजाई वितरण किया गया जो वास्तव में सुखद अनुभूति का परिचायक रहा। समाज सेवक के रूप में संस्थानों से सम्बद्धता स्थापित हैं। उतरांचल विधानसभा चुनाव में मुझे संगठन के आदेश पर ऋषिकेश विधानसभा भेजा गया जहॉं मजबूती के साथ चुनाव कार्य देखा एवं श्री प्रेम अग्रवाल जी ऋषिकेश विधानसभा सीट से विजयी हुये।
 
  विगत लोकसभा चुनाव में मेरठ हापुड लोकसभा हेतु टिकट मांगा , पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर लोकसभा प्रत्याशी श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी के लिए पूरे क्षेत्र में कार्य किया तथा जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकसभा की चुनावी सभा में हिन्दुत्व की विचारधारा पर भाषण देने पर मुकदमा उप्र सरकार के इशारे पर प्रशासन ने किया।
दिनांक 9 अक्टूबर 2010 को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ उप्र का प्रदेश संयोजक बनाया गया। 3 महीने लगातार उप्र के हरेक जिले में जाकर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का उप्र में संगठन खडा किया। 5 अप्रैल 2011 को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ उप्र की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय , 7 , विधानसभा मार्ग , लखनऊ मे सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही जी मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश महामंत्री विंधयवसनी जी , नेता प्रतिपक्ष विधानसभा श्री ओम प्रकाश सिंह जी, महापौर लखनऊ डा दिनेश शर्मा जी अतिथि रहे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 73 जिलों के जिला संयोजक , सह संयोजक , प्रदेश के सभी पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने व 278 लघु उद्यमियों ने भाग लिया। 9.4.2011 को मेरठ में भाजपा की महासंग्राम रैली में भाग लिया। 11.4.2011 को पूरे उप्र में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार ( बहुजन समाज पार्टी ) के विरोध में धरना प्रदर्शन व राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिये गयैं 20.5.2011 को केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भूख हडताल व धरना उप्र के हरेक जिले में सफल हुए। 2.6.2011 को उप्र सरकार व केन्द्र सरकार की गुन्डाराज , भ्रष्टाचार , मंहगाई के खिलाफ उप्र के हरेक जिले में मशाल जलूस निकाला गया। 13.6.2011 को उप्र के हरेक जिले में वाणिज्य कर कार्यालयों पर उप्र सरकार की टैक्स प्रणाली के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सुश्री उमा भारती जी ( पूर्व मुख्य मंत्री ) मध्य प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद 30.6.2011 से शुक्रताल से शुरु की गई गंगा बचाओ यात्रा में भाग लिया।
 
   
  विविध कार्य  
  मैं स्वयं संघ सेवक होने के साथ - साथ भाजपा से शुरू से जुडा रहा हूॅ। लगातार 20 वर्षों से मेरठ वार्ड मंडल एवं व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर कार्यकारिणी सदस्य , महानगर उपाध्यक्ष , महानगर अध्यक्ष , प्रदेश मंत्री एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक के दायित्व के निर्वाह मैंने किए हैं। वर्तमान में 4.6.2013 को मुझे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व प्राप्त हुआ।  
  प्रदेश संयोजक बनने के बाद -  
  1- लगातार 40 दिन मैंने पूरे उ॰प्र॰ के सभी जिलों में भ्रमण करके संगठन को खडा किया।
2- प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में बैठक की। जिसके मुख्य अतिथि माननीय प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत बाजपेयी जी रहे। सम्पूर्ण उ॰प्र॰ में 14 धरने प्रदर्शन अब तक जिला मुख्यालयों पर किये जिसमें निम्न मुद्दे रहे।
2.1- उ॰प्र॰ में बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर मशाल जलूस ।
2.2- 10 बजे से 5 बजे तक की भूख हडताल व अनशन।
2.3- वाणिज्य कर कार्यालय का घिराव ।
2.4- बिगडती बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली मुख्यालयों का घिराव।
2.5- बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर एस. एस. पी का घिराव।
2.6- एफ. डी. आई के विरोध में धरना प्रदर्शन।
2.7- उ॰प्र॰ में बढ रही चोरी , लूट , डकैती , हत्या , व्यापारियों के साथ चैथ - वसूली , रंगधारी
अपहरण एवं महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार को लेकर धरना प्रदर्शन।
3- 7.12.2013 से उ॰प्र॰ में समाजवादी पार्टी की सरकार में बिगडती कानून व्यवस्था के खिलाफ हर जिले में दो महीनों का अपराधों का चार्ट बनाकर “ जवाब दो जवाब दो “ अभियान के तहत जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
4- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा व्यापारी महा सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजनाथ सिंह जी , प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत बाजपेयी जी , राष्ट्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ श्री श्याम बिहारी मिश्रा जी एवं प्रदेश के जनमाने नेतागण मौजूद रहे।
5- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा आगरा में व्यापारी सम्मेलन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री अमित शाह जी और उ॰प्र॰ अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कांत बाजपेयी जी एवं देश प्रदेश के जनमाने नेतागण मौजूद रहे।
6- बृज प्रांत का क्षेत्रीय बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन मथुरा में 12.11.2013 को हुआ। जिसमें 11 में से 10 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी टन्डन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा जी मौजूद रहे। पश्चिमी उ॰प्र॰ का क्षेत्रीय बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन 29.11.2013 को नोएडा में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री राकेश कुमार जी , प्रदेश महामंत्री श्री देवेन्द्र सिंह चैहान जी , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा जी , क्षेत्रीय महामंत्री श्री जयकरण गुप्ता जी , नोएडा विधायक डा. महेश शर्मा एवं पूर्व विधायक श्री नवाब सिंह नागर जी मुख्य रुप से मौजूद रहे। जिसमें 17 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
7- उ॰प्र॰ में भाजपा द्वारा आयोजित माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजनाथ सिंह जी की रैलियों में कानपुर , झांसी , बहराइच , आगरा , वाराणसी, गोरखपुर , मेरठ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने सक्रिय भूमिका निभाई । तन - मन - धन से रैलियों में सक्रियता निभाते हुए भाग लिया। आगरा की रैली में 10 हजार निमन्त्रण पत्र छपवाकर डोर टू डोर व्यापारियों को बांटे गये।
8- आगामी 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों ने प्रत्येक जिले में बैठकें कर हर बूथ पर दो व्यापारी खडे हों इसकी तैयारी शुरु की।
9- 30 जनवरी, 31 जनवरी, 1 फरवरी को 2-2-14 को होने वाली रैली में पहुँचने का आवाहन करने के लिए रथ निकाला गया। पुरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होर्डिंग व पोस्टर लगायें गये। व्यापारियों को लगभग 50 हजार निमंत्रण कार्ड डोर टू डोर जाकर बाँटे गये। हमने रैली में तन-मन-धन से पार्टी का सहयोग किया। पश्चिमी मेरठ की रैली में मेरठ के  साथ-2 पश्चिमी उ॰प्र॰ से 2 लाख व्यापारियों ने रैली में भाग लिया ।
10- 2 मार्च 2014 को बी0 जे0 पी0 की विजय शंखनाथ महारैली की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा शुरू कर दिया है।
मैं लगातार 20 वर्षों से मैं विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रियता से तन , मन , धन से भाजपा की सेवा करता आया हूॅ। पार्टी हित में , व्यापारियों एवं हिन्दुत्व के लिए संघर्ष करते हुए जन मानस की भलाई के लिए लडाई लडते हुए 1 दर्जन से ज्यादा मुकदमे आज भी मैं झेल रहा हूॅ ।
 
  2014 के चुनाव में मेरठ हापुड़ लोकसभा, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, फैज़ाबाद, बस्ती, संतकवीनगर, गोरखपुर, देवरिया, जोशी, आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित शाह एवं सह प्रभारी श्री सुनील बंसल जी के आदेश पर ही लोकसभा में जा कर चुनाव लड़वाया और सभ सीट्स पर बीजेपी विजय हुई...
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अहमदाबाद उनके निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी....
26 जुलाई 2014 कोकणठ मुरादाबाद में प्रदेश संगठन के निर्देश पर केंट थाने पर पंहुचा..
रस्ते में सभी बैरियर्स को तोड़ते हुए केंट थान के अंदर पहुंच कर एसएसपी के खिलाफ मुकदमा हो उनके लिए तहरीर दी.. प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार हुआ और फिर शाम को 5 बजे रिहा हुआ..
28 जुलाई 2014 को कर्फुे में पहुंच कर पीड़ित व्यापारी भाइयो से मिले.. सहारनपुर में दंगाइयों ने 162 दुकानदारो का नुकसान किया.. सहारनपुर में मारे गए हमारे व्यापारी नेता हरीश कोच्चर के घर पहुंच कर उनके परिवार सांत्वना दी..
मेरठ में खरखौदा में हुई हिन्दू परिवार की बेटी के साथ दुराचार बलात्कार और मुस्लिमो के द्वारा धर्म परिवर्तन किये जाने पर इस मुद्दे को मजबुती से उठाया.. सरवा खरखौदा जा कर पीड़ित परिवार को 25000 नगद रुपीस देकर मुझे आतम संतुष्टि हुई...
 
     
     
 
Join Me :  
Copyright © 2014 “Vineet Agarwal Sharda”. All rights reserved.
Powered By :